छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक नाबालिग पोती ने सिर्फ मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की डांट से नाराज होकर अपने दादा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा में हुई, जहां स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला?
50 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव अपनी दो पोतियों के साथ ग्राम अमेरा में रहते थे। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे, जबकि उनका बेटा रायपुर में मजदूरी करता है। उनकी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली पोती को मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत थी। पुरुषोत्तम अक्सर उसे मोबाइल चलाने से मना करते और डांटते थे। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। पोती किसी से फोन पर बात कर रही थी, जब दादा ने उसे डांट दिया। इससे गुस्साई पोती ने खौफनाक साजिश रच डाली।
स्कूल गई बहन, फिर रची हत्या की साजिश
जानकारी के अनुसार, पोती ने अपनी छोटी बहन के स्कूल जाने का इंतजार किया। जैसे ही बहन घर से निकली, उसने कुल्हाड़ी उठाई और अपने दादा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पोती ने चालाकी दिखाते हुए स्कूल यूनिफॉर्म पहन लिया और आसपास के लोगों को खबर दी कि किसी ने उसके दादा की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुरुषोत्तम की जान जा चुकी थी।
पुलिस की सख्ती ने खोला राज
पुलिस ने जब पोती से पूछताछ शुरू की, तो उसके बयान बार-बार बदलते रहे। शक होने पर पुलिस ने स्कूल में जांच की, जहां पता चला कि वह उस दिन स्कूल गई ही नहीं थी। सख्त पूछताछ में आखिरकार पोती टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि दादा की बार-बार डांट-फटकार और मोबाइल इस्तेमाल करने की रोकटोक से वह तंग आ चुकी थी। गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पोती को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
पुलिस ने नाबालिग पोती को हिरासत में ले लिया और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम अपनी पोती को मोबाइल चलाने और अन्य कामों में रोक-टोक करते थे, जिससे नाराज होकर उसने यह जघन्य अपराध किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




